Browse by Category
आज बारिश में तेरे संग नहाना है, सपना ये मेरा कितना सुहाना है, बारिश की बूंदें जो गिरे तेरे होंठों पे, उन्हें अपने होंठों से उठाना है।
वादा है जब भी मुझसे मिलोगे, हर बार इश्क होगा, मोहब्बत पूरी शिद्दत से होगी, प्यार बेपनाह होगा।
अगर मैं हद से गुज़र जाऊं तो मुझे माफ़ करना, तेरे दिल में उत्तर जाऊं तो मुझे माफ़ करना, रात में तुझे देख के तेरे दीदार के ख़ातिर, पल भर जो ठहर जाऊं तो मुझे माफ़ करना!!
कुछ दूर मेरे साथ चलो हम सारी कहानी कह देंगे समझे ना तुम जिसे आँखों से वो बात मुँह ज़बानी कह देंगे।
इश्क़ है या इबादत अब कुछ समझ नही आता, एक खूबसूरत ख्याल हो तुम जो दिल से नही जाता।
मेरे ख़ामोश होठों पर मोहब्बत गुनगुनाती है तू मेरी है.. मै तेरा हूं बस यही आवाज़ आती है.!
धड़कने आज़ाद हैं पहरे लगाकर देख लो.. प्यार छुपता ही नहीं तुम छुपाकर देख लो..
तुझसे रु-ब-रु होकर बातें करूँ, निगाहें मिलाकर वफ़ा के वादे करूँ, थाम कर तेरा हाथ बैठ जाऊं तेरे सामने, तेरी हसीन सूरत के नज़ारे करूँ।
कुछ नशा तेरी बात का है, कुछ नशा धीमी बरसात का है, हमें तुम यूँही पागल मत समझो, ये दिल पर असर पहली मुलाकात का है!!
तेज बारिश में कभी सर्द हवाओं में रहा, एक तेरा ज़िक्र था जो मेरी सदाओं में रहा, कितने लोगों से मेरे गहरे रिश्ते थे मगर, तेरा चेहरा ही सिर्फ मेरी दुआओं में रहा।
फ़िज़ा में महकती शाम हो तुम, प्यार का छलकता जाम हो तुम, सीने में छुपाये फिरते हैं तुम्हें, मेरी ज़िन्दगी का दूसरा नाम हो तुम।
रख लूं नजर में चेहरा तेरा दिन रात इसी पे मरता रहूं.. जब तक ये सांसे चलती रहें, मैं तुझसे मोहब्बत करता रहूं…
जितना प्यार है आपसे उससे और ज्यादा पाने को जी चाहता है, जाने वो कौन सी खूबी है आपमें कि हर रिश्ता आपसे बनाने को जी चाहता है
एक पल के लिए जब तू पास आता है, मेरा हर लम्हा ख़ास बन जाता है, सँवरने सी लगती है ये ज़िन्दगी अपनी, जब भी तू मेरी बाहों में मुस्कुराता है।
दिल में है जो बात होंठों पे आने दे, मुझे जज्बातों की लहरों में खो जाने दे, आदी हो चुका हूँ मैं तेरी निगाहों का, अपनी निगाहों के समंदर में डूब जाने दे।
जन्म-जन्म जो साथ निभाए, तुम ऐसा बंधन बन जाओ, मैं बन जाऊं प्यार भरा दिल, तुम दिल की धड़कन बन जाओ।
लबों से छू लूँ जिस्म तेरा, साँसों में साँस जगा जाऊँ, तू कहे अगर इक बार मुझे, मैं खुद ही तुझमें समा जाऊँ।
सुर्ख गुलाब सी तुम हो, जिन्दगी के बहाव सी तुम हो, हर कोई पढ़ने को बेकरार, पढ़ने वाली किताब सी तुम हो।
निगाहों से तेरे दिल पर पैगाम लिख दूं तुम कहो तो अपनी रूह तेरे नाम लिख दूं.
तुझे देखने से मेरा चेहरा कुछ यूं खिल जाता है जैसे तेरे होने से मुझे सबकुछ मिल जाता है.!!
हश्र ना पूछो मेरी धड़कनों का तुम जो पास होती हो तो थम सी जाती हैं और ना हो तो सुकून कहां पाती हैं
सर्द हवाओं ने गालों को छुआ है, शायद तुमने मेरा नाम लिया होगा, दिल की धड़कन रुक सी गयी है सीने में, शायद तुमने मुझे थाम लिया होगा।
मैने कब तुझसे ज़माने की खुशी माँगी है, एक हल्की-सी मेरे लब पे हँसी माँगी है, सामने तुझको बिठाकर तेरा दीदार करूँ, जी में आता हैं जी भर के तुझे प्यार करूँ।
चेहरे पे मेरे जुल्फों को फैलाओ किसी दिन, क्यूँ रोज गरजते हो बरस जाओ किसी दिन, खुशबु की तरह गुजरो मेरी दिल की गली से, फूलों की तरह मुझपे बिखर जाओ किसी दिन।